भारत
दादी ने पोते के नाम खरीदा था एक कूपन, सालभर बाद निकली फॉर्च्यूनर कार, परिवार में जश्न
jantaserishta.com
28 Oct 2026 9:59 AM IST

x
पढ़ें पूरी स्टोरी.
बुरहानपुर: कहते हैं कि किस्मत कब और कैसे चमक जाए, कोई नहीं जानता. मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां गरबा कार्यक्रम के दौरान खरीदे गए लकी ड्रॉ कूपन ने एक परिवार की खुशी दोगुनी कर दी. छह साल के मेदांश रायकवार के नाम फॉर्च्यूनर कार का पहला पुरस्कार निकला. इसके बाद परिवार और आसपास के लोगों ने जश्न मनाया. दादी ने खरीदा था पोते के नाम से कूपन...
बुरहानपुर के सीलमपुरा निवासी मेदांश रायकवार को श्री सरकार धाम आभापुरी के लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में फॉर्च्यूनर कार मिली है. मेदांश की दादी किरण रायकवार ने बताया कि वह करीब एक साल पहले आभापुरी धाम में आयोजित गरबा कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं. इसी दौरान उन्होंने लकी ड्रॉ का एक कूपन खरीदा और उस पर अपने छह साल के पोते मेदांश का नाम लिख दिया.
उस समय उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह कूपन परिवार के लिए इतनी बड़ी खुशी लेकर आएगा. लकी ड्रॉ में मेदांश का नाम निकलने की जानकारी मिली तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. फॉर्च्यूनर कार मिलने के बाद मेदांश का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया. कार की पूजा-अर्चना की गई और भगवान का आशीर्वाद लिया गया. इस दौरान परिवार के सदस्यों और क्षेत्र के लोगों ने मेदांश को बधाई दी.
लकी ड्रॉ में पहला पुरस्कार मिलने से परिवार में उत्साह का माहौल है. आसपास के लोगों के बीच भी यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. परिवार के मुताबिक, गरबा कार्यक्रम के दौरान कूपन खरीदा गया था, जबकि लकी ड्रॉ का परिणाम और कार मिलने की प्रक्रिया बाद में पूरी हुई. मेदांश के नाम फॉर्च्यूनर निकलने के बाद परिवार ने खुशी मनाई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





