स्पष्ट बहुमत की सरकार बन रही है, एनडीए भारी बढ़त की ओर, मोदी का जलवा

पप्पू फरिश्ता की रिपोर्ट
पटना। (सर्वप्रथम) भारत निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के कार्यक्रम का दूसरा और अंतिम चरण 11 नवंबर 2025, मंगलवार को होगा। इस चरण में राज्य की बाकी 122 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसके साथ ही सभी 243 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। दूसरे चरण में मु य रूप से बिहार के सीमावर्ती जिले, उत्तरी और दक्षिणी बिहार के शेष महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल होंगे। इनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जैसे लगभग 20 जिले शामिल हैं। यह चरण सीमांचल क्षेत्र और मगध-शाहाबाद क्षेत्र में राजनीतिक दलों की किस्मत तय करेगा, जो अक्सर अल्पसं यक और जातीय समीकरणों के लिहाज से संवेदनशील माने जाते हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-2 शेड्यूल
चुनाव कार्यक्रम तिथि : नोटिफिकेशन की तारीख- 13 अक्टूबर 2025, नामांकन जांच की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2025, नामांकन जांच की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2025, नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2025
मतदान: 11 नवंबर 2025, चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025, दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान
क्र.सं. सं. एसी सं. एसी का नाम
1. 1 वाल्मिकी नगर, 2. 2 रामनगर (एससी), 3. 3 नरकटियागंज, 4. 4 बगहा, 5. 5 लौरिया, 6. 6 नौतन, 7. 7 चनपटिया, 8. 8 बेतिया, 9. 9 सिकटा,
10. 10 रक्सौल, 11. 11 सुगौली, 12. 12 नरकटिया, 13. 13 हरसिद्धि (एससी), 14. 14 गोविंदगंज, 15. 15 केसरिया, 16. 16 कल्याणपुर, 17. 17 पिपरा, 18. 18 मधुबन, 19. 19 मोतिहारी, 20. 20 चिरैया, 21. 21 ढाका, 22. 22 शिवहर, 23. 23 रीगा, 24. 24 बथनाहा (एससी), 25. 25 परिहार, 26. 26 सुरसंड, 27. 27 बाजपट्टी, 28. 28 सीतामढी, 29. 29 रुन्नीसैदपुर, 30. 30 बेलसंड, 31. 31 हरलाखी, 32. 32 बेनीपट्टी, 33. 33 खजौली, 34. 34 बाबूबरही, 35. 35 बिस्फी, 36. 36 मधुबनी, 37. 37 राजनगर (एससी), 38. 38 झंझारपुर, 39. 39 फुलपरास, 40. 40 लौकहा, 41. 41 निर्मली, 42. 42 पिपरा, 43. 43 सुपौल, 44. 44 त्रिवेणीगंज (एससी), 45. 45 छातापुर, 46. 46 नरपतगंज, 47. 47 रानीगंज (एससी), 48. 48 फोर्बेस्गंज, 49. 49 अररिया, 50. 50 जोकीहाट, 51. 51 सिकटी, 52. 52 बहादुरगंज, 53. 53 ठाकुरगंज, 54. 54 किशनगंज, 55. 55 कोचाधामन, 56. 56 अमौर, 57. 57 बैसी, 58. 58 कसबा, 59. 59 बनमनखी (अ.जा.), 60. 60 रुपौली, 61. 61 धमदाहा, 62. 62 पूर्णिया, 63. 63 कटिहार, 64. 64 कदवा, 65. 65 बलरामपुर, 66. 66 प्राणपुर, 67. 67 मनिहारी (एसटी), 68. 68 बरारी, 69. 69 कोरहा (एससी), 70. 152 बिहपुर, 71. 153 गोपालपुर, 72. 154 पीरपैंती (अनुसूचित जाति), 73. 155 कहलगांव, 74. 156 भागलपुर, 75. 157 सुलतानगंज, 76. 158 नाथनगर, 77. 159 अमरपुर, 78. 160 धोरैया (एससी), 79. 161 बांका, 80. 162 कटोरिया (एसटी), 81. 1 63 बेलहर, 82. 203 रामगढ, 83. 204 मोहनिया (एससी), 84. 205 भभुआ, 85. 206 चैनपुर, 86. 207 चेनारी (एससी), 87. 208 सासाराम, 88. 209 करगहर, 89. 210 दिनारा, 90. 211 नोखा, 91. 212 डेहरी, 92. 213 काराकाट, 93. 214 अरवल, 94. 215 कुर्था, 95. 216 जहानाबाद, 96. 217 घोसी, 97. 218 मखदुमपुर (एससी), 98. 219 गोह, 99. 220 ओबरा, 100. 221 नबीनगर, 101. 222 कुटु बा (एससी), 102. 223 औरंगाबाद, 103. 224 रफीगंज, 104. 225 गुरुआ, 105. 226 शेरघाटी, 106. 227 इमामगंज (एससी), 107. 228 बाराचट्टी (एससी), 108. 229 बोधगया (एससी), 109. 230 गया टाउन, 110. 231 टिकारी, 111. 232 बेलागंज, 112. 233 अत्रि, 113. 234 वजीरगंज, 114. 235 रजौली (अनुसूचित जाति), 115. 236 हिसुआ, 116. 237 नवादा, 117. 238 गोबिंदपुर, 118. 239 वारसलिगंज, 119. 240 सिकंदरा (एससी), 120. 241 जमुई, 121. 242 झाझा, 122. 243 चकाई।
दूसरे चरण में कितनी सीटों पर होगी वोटिंग : बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। मु य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पहले चरण के लिए छह नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। दूसरे चरण में 122 सीट के लिए मतदान होगा। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर को होगी, 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। बता दें कि राज्य में 2020 के विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि में तीन चरणों में हुए थे।
22 नवंबर को समाप्त हो जाएगा कार्यकाल : बिहार की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। मु य चुनाव आयुक्त के अनुसार, राज्य में कुल मतदाताओं की सं या 7.42 करोड़ है, जिनमें पुरुष मतदाता 3.92 करोड़ और महिला मतदाता 3.50 करोड़ हैं। कुमार ने बताया कि 14 लाख मतदाता बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान कर सकेंगे। राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से अक्टूबर के अंत में छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने का आग्रह किया था, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके, क्योंकि बड़ी सं या में बाहर काम करने वाले लोग उस दौरान त्योहारों के लिए घर लौटते हैं।
दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट : बिहार चुनाव में दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इस दौरान 20 जिलों में वोटिंग होगी। इन जिलों के नाम हैं-पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर (भभुआ) के नााम शामिल हैं।





