भारत

राहत शिविर में बच्ची की लाश मिली, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Nilmani Pal
22 March 2025 6:35 AM IST
राहत शिविर में बच्ची की लाश मिली, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
x
पढ़े पूरी खबर

मणिपुर। चुराचांदपुर जिले के एक राहत शिविर में शुक्रवार तड़के नौ वर्षीय बच्ची की लाश मिली है, जिसके शरीर पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के निशान थे. यह जिला कुकी और मैतेई समुदायों के बीच लंबे समय से चल रहे जातीय संघर्ष का केंद्र है. पुलिस के अनुसार, नाबालिग गुरुवार शाम से लापता थी, जिसके बाद उसके परिवार और शिविर के निवासियों ने तलाशी अभियान शुरू किया. उसका शव आधी रात के आसपास मिला, जिस पर चोट के निशान थे.

बच्ची के गले में रस्सी बंधी थी और खून के धब्बे लगे हुए. परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि ये निशान यौन उत्पीड़न की ओर इशारा करते हैं, एक अधिकारी ने कहा कि बॉडी को शवगृह में रखा गया है और आरोपों की पुष्टि के लिए शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा.

पुलिस ने कहा, "हां, यह हत्या का संदेह है, लेकिन पुष्टि कल होगी." उन्होंने कहा कि पोक्सो अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Story