भारत

एक प्रेमिका, दो प्रेमी और अवैध संबंध...एक ने महिला को आपत्तिजनक हालत में दूसरे के साथ देखा...इसके बाद...

jantaserishta.com
12 Jan 2021 12:12 PM IST
एक प्रेमिका, दो प्रेमी और अवैध संबंध...एक ने महिला को आपत्तिजनक हालत में दूसरे के साथ देखा...इसके बाद...
x

DEMO PIC 

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने कथित रूप से अपनी प्रेमिका के दूसरे प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर युवक के साथ उसकी प्रेमिका को भी गिरफ्तार किया है. आरोप है कि महिला ने लाश को ठिकाने लगाने में मदद की थी.

पुलिस के अनुसार, 'पीड़ित की पहचान लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के सरजीत कुमार के रूप में हुई है, जो बुधवार (6 जनवरी) से लापता था और उसका शव शुक्रवार को सुनसी गांव में मिला. ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Post-Mortem Report) से पुष्टि हुई कि उसकी हत्या की गई है. इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.'
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया, 'जांच के दौरान एक विधवा के साथ सरजीत के संबंध के बारे में पता चला. सरजीत के मोबाइल सर्विलांस (Mobile Surveillance) के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. इसके बाद महिला ने बताया कि उसका सरजीत और हरपाल के साथ संबंध था. दो साल पहले पति की मौत के बाद वह दोनों पर निर्भर हो गई. हालांकि, हरपाल और सरजीत को एक-दूसरे के बारे में जानकारी नहीं थी.'
महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार को हरपाल अचानक घर पहुंच गया और उसने सरजीत के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इसके बाद वह गुस्से से आगबबूला हो गया और उसने सरजीत की गला दबाकर हत्या कर दी. महिला ने यह भी स्वीकार किया कि उसने शव को ठिकाने लगाने में हरपाल की मदद की थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story