भारत

BIG BREAKING: बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया

jantaserishta.com
4 Jun 2025 9:00 AM IST
BIG BREAKING: बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया
x
जानें पूरा मामला.
चंडीगढ़: पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले को फांसी की सजा सुनाई गई है. दोषी को पुलिस ने वारदात के एक सप्ताह में ही अरेस्ट कर लिया था. दोषी को बिहार से गिरफ्तार किया गया था.
आठ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले को जिला अदालत ने फांसी की सजा सुनाई. दोषी की पहचान हीरा लाल उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है. वह बच्ची के पड़ोस में ही रहता था. पिछले साल पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और हत्या की धारा के तहत केस दर्ज किया था.
चंडीगढ़ की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को हल्लोमाजरा में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में 41 वर्षीय हीरा लाल गुड्डू को फांसी की सजा सुनाई, यह चंडीगढ़ का पहला मामला ऐसा सामने आया है जिसमे फांसी की सज़ा सुनाई गई है.
दरअसल पुलिस ने 21 और 22 जनवरी, 2024 की रात को एक डंपिंग साइट के पास गला रेतकर और कई चाकू घोंपकर हत्या की हालत में बच्ची का शव मिलने के बाद मामला दर्ज किया था. 19 जनवरी को बच्ची के लापता होने के तीन दिन बाद शव बरामद किया गया था. पीड़िता का अर्धनग्न शव हल्लोमाजरा में उसके घर के पास कूड़े के ढेर के नीचे छिपा हुआ मिला था. पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी.
इलाके के सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को आरोपी को पकड़ने में मदद मिली. घर-घर जाकर तलाशी लेने पर बच्ची की चप्पलें पड़ोस के घर से बरामद हुईं, जिसमें रहने वाला हीरा लाल गायब था. आरोपी को सात दिन बाद बिहार से गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने दावा किया कि आरोपी अयोध्या, उत्तर प्रदेश से चंडीगढ़ आकर पीड़िता के पड़ोस में रह रहा था, जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की. ​​
प्रथम दृष्टया मामला पाते हुए कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ धारा 201, 302, 363, 366, 376, 376(3), 376 एबी और 511 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत आरोप तय किए, जिस पर आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए ट्रायल का दावा किया. बहस सुनने के बाद कोर्ट ने डीएनए रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story