भारत

सरकारी स्कूल में अधजली हालत में तड़पती मिली बच्ची, फिर...

jantaserishta.com
16 Dec 2021 12:57 PM IST
सरकारी स्कूल में अधजली हालत में तड़पती मिली बच्ची, फिर...
x
एक दर्दनाक खबर सामने आई है.

चेन्नई: तमिलनाडु के डिंडिगुल के पचलूर सरकारी स्कूल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां स्कूल की रसोई के पास 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली 10 साल की बच्ची अधजली हालत में तड़पती मिली. बच्ची के माता-पिता को सूचित किया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. पीड़ित माता-पिता के परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए रोड रोको का आयोजन किया है.

बच्चे के माता-पिता ने बताया कि वह लंच ब्रेक के लिए घर नहीं आई थी. उसने सुबह स्कूल जाने से मना कर दिया था. ऐसे में वह यह जानने के लिए स्कूल गए थे कि ऐसा क्या हुआ है. वहां स्कूल की रसोई के पास बच्ची के जले होने की बात जानकर वे चौंक गए और आनन फानन में उसे अस्पताल ले गए. मृत बच्ची के दुखी पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने 'अप्पा' कहा और मर गई. ओट्टांचथिराम के ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर रोड रोको प्रदर्शन किया. मामले में आगे की जांच चल रही है.
बता दें कि स्कूलों में बच्चों के साथ शोषण के कई मामले सामने आते रहते हैं. ऐसे में बच्ची के अधजली हालत में मिला का ये मामला गंभीर रूप ले सकता है. हालांकि इसकी जांच की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story