भारत
सरेआम युवती ने बाइकसवार साथी को चप्पल से पीटा, 14 बार मारा
jantaserishta.com
21 May 2025 10:45 AM IST

x
वीडियो सामने आया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के खुर्रम नगर इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की अपने साथी युवक को स्कूटी चलाते समय चप्पलों से पीटते हुए नजर आ रही है. स्कूटी पर पीछे बैठी लड़की ने सिर्फ 20 सेकेंड में लड़के को 14 बार चप्पल मारी. हैरानी की बात यह रही कि लड़का बिना किसी विरोध के यह सब सहता रहा.
जानकारी के मुताबिक यह घटना 19 मई को हुई थी. अब यह वीडियो लखनऊ के 'तहज़ीब के शहर' की छवि को लेकर सवाल खड़े कर रहा है. घटना के वायरल होते ही पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है. इंदिरा नगर थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. एसएचओ ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है और न ही स्कूटी का नंबर ट्रेस हो पाया है. अगर शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी.
वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि युवक स्कूटी चला रहा है और युवती पीछे बैठी है. जबकि बगल से एक कार जा रही है. वहीं, सड़क पर चहल-पहल भी है और लोग अपने जरूरी कामों के लिए जा रहे हैं. इस दौरान स्कूटी पर बैठी महिला युवक को पीछे से चप्पलों से मार रही है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि महिला चप्पलों से मारने के दौरान युवक को कुछ अपशब्द भी कह रही है.
वहीं, इस दौरान सड़क पर बाइक और कार से आते-जाते लोगों ने उसे रोका भी नहीं. इस वीडियो के वायरल होने पर 'तहज़ीब के शहर' की छवि को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. यह वीडियो लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है.
चलती बाइक पर युवती युवक को पीट रही है. सड़क पर इस तमाशे की क्या जरुरत है. वीडियो लखनऊ का बताया जा रहा है. pic.twitter.com/ByCRpJ516t
— Priya singh (@priyarajputlive) May 20, 2025
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





