भारत
2 बच्चों की मां से युवती को हुआ प्यार, पढ़ें अजब प्रेम की गजब कहानी
jantaserishta.com
15 March 2024 1:16 PM IST

x
पुलिस से शिकायत की गई।
हाथरस: यूपी के हाथरस की एक लड़की दो बच्चों की मां के साथ इश्क लड़ा बैठी। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद लड़की ने अपना घर छोड़ दिया और शादीशुदा मुस्लिम महिला के साथ लिव इन में रहने लगी। पुलिस उसे ढूंढते-ढूंढते महिला के घर पहुंच गई। लड़की के परिवारीजन उसे घर ले जाने लगे तो उसने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। लड़की ने कहा कि वह महिला के साथ शादी करना चाहती है।
बताया जा रहा है कि लड़की को जिस महिला से प्यार हुआ है वो अलीगढ़ की रहने वाली है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपना नंबर दिया था। फिर दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी। दो बच्चों की मां का कहना है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। इस वजह से वह अपने बच्चों के साथ अलग रहती है। इंस्टाग्राम पर लड़की से उसकी दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी तो प्यार हो गया। यह अफेयर काफी दिनों से चल रहा था। लड़की का कहना है कि दोनों को पता था कि समाज उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं करेगा इसलिए डेढ़ महीने पहले घरवालों को बिना बताए वो नोएडा में रह रही महिला के पास चली गई।
लड़की हाथरस में अपने घर से अचानक गायब हुई तो यहां सब परेशान हो गए। पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ढूंढ़ते हुए उसे नोएडा तक पहुंच गई। वहां देखा तो लड़की दो बच्चों की मां मुस्लिम महिला के साथ रह रही थी। पुलिस दोनों को सादाबाद कोतवाली ले आई। लड़की को दिन भर समझाने का सिलसिला चलता रहा, लेकिन वह इसी जिद पर अड़ी थी कि उसी से शादी करेगी। फिलहाल पुलिस ने महिला और लड़की दोनों को लड़की के परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। महिला के पति को बुलाया जा रहा है। ताकि कोई हल निकाला जा सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





