भारत

जीजा के भाई को दिल दे बैठी युवती, मिला धोखा, क्या बोली पुलिस?

jantaserishta.com
18 March 2024 5:03 PM IST
जीजा के भाई को दिल दे बैठी युवती, मिला धोखा, क्या बोली पुलिस?
x

सांकेतिक तस्वीर 

जानें पूरा मामला.
देवरिया: यूपी के देवरिया में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। मामला प्रेम-प्रसंग का है। दरअसल एक गांव की रहने वाली युवती का अपने जीजा के भाई के साथ कई दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसकी मुलाकात बहन की शादी के दौरान हुई थी। युवती ने प्रेमी पर सबकुछ कुर्बान कर दिया। दोनों की मुलाकातें खत्म नहीं हुईं। युवती युवक के साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन उसे ऐसी बात पता चली जिसे सुनकर उसके होश ही उड़ गए। मामला तब खुला जब केस थाने पहुंचा। हालांकि अभी युवती की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया है।
सुराली थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की की बारात आई थी। जिस लड़की की बारात आई थी उसके देवर के साथ उसकी छोटी बहन को मोहब्बत हो गई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। युवक भी युवती से मिलने के लिए अक्सर उसके गांव आता था। युवती युवक से बेपनाह मोहब्बत करने लगी थी लेकिन युवती को युवक की धोखेबाजी का अंदाजा नहीं था। युवती ने बहन के प्रेमी पर अपना सबकुछ लुटा दिया। युवती और युवक के बीच शारीरिक संबंध भी बने। युवती ने जब उससे शादी करने को कहा तो वह टाल-मटोल करने लगा। इसी बीच युवक ने दूसरी युवती के साथ जाकर न्यायालय में कोर्टमैरिज कर ली।
पीड़िता को जब इसकी जानकारी हुई तो वह सीधे थाने पहुंची। यहां युवक को बुलाया गया। युवक ने पुलिस के सामने पूरी बात बताई। युवती ने युवक के साथ शादी करने के लिए दबाव बनाया, लेकिन उसने दूसरी शादी करने से इनकार कर दिया। थाने में दोनों के बीच काफी हंगामा भी हुआ, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस का कहना है कि अभी युवती की तरफ से कोई केस दर्ज नहीं करवाया गया है। युवती अगर मुकदमा दर्ज करवाती है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story