भारत

विशालकाय शिवलिंग...दर्शन को उमड़ी भारी भीड़, जानें कितना किलो है वजनी

jantaserishta.com
16 Dec 2025 6:00 PM IST
विशालकाय शिवलिंग...दर्शन को उमड़ी भारी भीड़, जानें कितना किलो है वजनी
x
पढ़ें पूरी खबर.
सिवनी: तमिलनाडु के चेन्नई से बिहार के चंपारण ले जाया जा रहा एक विशालकाय शिवलिंग इस समय आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है. शिवलिंग अभी जबलपुर से नागपुर के रास्ते NH-44 पर गुजर रहा है, जहां रास्ते में जगह-जगह लोग पूजा करने के लिए पहुंच रहे हैं.
शिवलिंग का वजन 1 लाख 80 हजार किलो है और ऊंचाई 30 फीट है. इस विशालकाय को 110 चक्के वाले ट्रेलर पर ले जाया जा रहा है. ट्रेलर के ड्राइवर अरुण कुमार ने बताया कि 23 दिन पहले चेन्नई से निकले हैं और 20 दिन बाद वो बिहार के चंपारण पहुंच जाएंगे.
शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा चंपारण में निर्माणधीन विराट रामायण मंदिर में की जाएगी. पूर्वी चंपारण जिले के जानकीनगर के कैथवलिया गांव में ये मंदिर बन रहा है. महावीर मंदिर ट्रस्ट समिति इस मंदिर का निर्माण करा रही है.
मुख्य मंदिर 1080 फीट लंबाई और 540 फीट चौड़ाई में है. इसमें कुल 18 शिखर के साथ 22 और मंदिर होंगे. मंदिर के शिखर की ऊंचाई 270 फीट रखी गई है. यह शिवलिंग एक ही पत्थर को तराश कर बनाया गया है. इसे विनायक वेंकटरमण की कंपनी ने 10 साल की अथक मेहनत से तैयार किया है. इसे बनाने में करीब ₹3 करोड़ खर्च आया है. महाबलीपुरम के पट्टीकाडु गांव में इस विशालकाय शिवलिंग को वास्तुकार लोकनाथ ने कड़ी मेहनत से तैयार किया. खास बात यह है कि शिवलिंग पर छोटे छोटे 1008 शिवलिंग भी बनाए गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null