भारत
OMG! 'लुटेरी दुल्हनों' के गैंग का पर्दाफाश, ऐसे युवकों को निशाना बनाया जाता
jantaserishta.com
4 Jan 2026 5:33 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
रोहतास: बिहार के रोहतास में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. यह गिरोह बिहार की लड़कियों से शादी कराने का झांसा देकर दूसरे राज्यों के उम्रदराज युवकों से लाखों रुपये की ठगी करता था. पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से शादी-विवाह से जुड़े गहने और नकदी बरामद की है.
यह कार्रवाई रोहतास जिले के डेहरी क्षेत्र में की गई. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान रागिनी देवी, धर्मशिला देवी और जया पटेल के रूप में हुई है. इनके साथ ही दो पुरुष आरोपियों अभिषेक पटेल और श्रवण कुमार को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने इनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, जिनमें मंगलसूत्र और पायल शामिल हैं, बरामद किए हैं. इसके अलावा 1 लाख 33 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं.
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह खासतौर पर दूसरे राज्यों के ऐसे युवकों को निशाना बनाता था, जिनकी उम्र अधिक हो चुकी थी और जिन्हें शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही थी. आरोपी उन्हें बिहार में कम खर्च में शादी कराने का लालच देते थे. एक हालिया मामले में गिरोह ने 1 लाख 40 हजार रुपये लेकर एक युवक को डेहरी की एक लड़की से शादी कराने के नाम पर बुलाया था.
हालांकि, इस पूरे मामले की जानकारी समय रहते पुलिस को मिल गई. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि गिरोह अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बना चुका है और इसके तार किन-किन जिलों या राज्यों से जुड़े हैं.
रोहतास के एसपी अतुलेश झा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद गहने किसी और पीड़ित से ठगी के जरिए तो नहीं लिए गए हैं. मामले में आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं.
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि शादी के नाम पर किसी भी तरह के प्रलोभन में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. यह कार्रवाई ऐसे ठग गिरोहों के खिलाफ एक कड़ा संदेश मानी जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





