Top News

हद है! लोन के नाम पर बड़ा खेल…चार करोड़ का मामला

jantaserishta.com
4 Dec 2023 1:06 PM IST
हद है! लोन के नाम पर बड़ा खेल…चार करोड़ का मामला
x

मेरठ: मेरठ में मवाना सहकारी गन्ना विकास समिति में करीब चार करोड़ रुपए का ऋण किसानों के नाम फर्जीवाड़ा कर चढ़ा दिया गया। इसका पता चला तो किसानों ने समिति कार्यालय में शिकायत की। नए पेराई सत्र में मवाना मिल ने सबसे पहले एक नवंबर से सात नवंबर तक खरीदे गन्ना मूल्य की एडवाइस 15 करोड़ की समिति को भेज दी। समिति कर्मियों ने इस एडवाइस से करीब 2.55 करोड़ रुपये ऋण के रोक लिये और बाकी शीट बैंकों को भेज दी। इसके बाद मिल ने आठ नवंबर से 11 नवंबर तक खरीदे गन्ना मूल्य की 15.16 करोड़ की एडवाइज 25 नवंबर को गन्ना समिति को भेज दिया। समिति ने इस एडवाइस से 1.46 करोड़ रुपये ऋण के नाम पर काट लिए।

बस्तौरा नारंग निवासी खलील और नरेश कुमार की शिकायत पर समिति कर्मियों ने रिकार्ड खंगाला तो खुलासा हुआ कि कंप्यूटर की गलती से हजारों कृषकों के नाम पर गलत तरीके से ऋण चढ़ा दिया गया और फर्जी तरीके से वसूली कर ली गई हैं।

वर्ष 2020-21 में मलियाना सहकारी गन्ना समिति में भी ऋण के नाम पर फर्जीवाड़ा हो चुका है। गन्ना आयुक्त ने मामले की जांच लखनऊ से भेजी चार सदस्यीय टास्क फोर्स से कराई तो ऋण के नाम पर फर्जीवाड़ा 12 करोड़ रुपये से अधिक का निकला।

उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने बताया कि समिति के कम्प्यूटर की गड़बड़ी से कई कृषकों के नाम पर गलत तरीके ऋण चढ़ गया है, उनसे वसूली हो गई है। मामला पकड़ में आ चुका है, उसे जल्द ठीक कराया जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story