
x
सांकेतिक तस्वीर
गिरफ्तार.
आगरा: यूपी के आगरा में दो दोस्त अपने दोस्त की जमानत के लिए चोरी की वारदात कर डाली। हालांकि चोरी करने वाले दोनों दोस्त गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दरअसल, दोनों दोस्तों का एक दोस्त जेल में बंद है। जिसकी जमानत के लिए दोनो दोस्तों ने चोरी की साजिश रची और एक मकान में रखे सोने, चांदी के आभूषण को पार कर दिया। चोरी किए हुए सामान को बेचकर जेल में बंद अपने दोस्त की जमानत कराना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर ट्रांसयमुना भानु प्रताप ने बताया कि एक दोस्त का भाई चोरी के आरोप में जेल में था। उसकी जमानत के लिए रुपयों की जरूरत थी। दोस्तों ने रुपयों का इंतजाम करने के लिए बंद मकान के ताले तोड़े और चोरी कर ली। ट्रांसयमुना पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों पकड़ा है। एक फरार है।
जीशान और रवि को पकड़कर जेल भेजा गया है। घटना में शामिल एक आरोपित नदीम फरार है। रवि के भाई की जमानत कराने के लिए तीनों ने मिलकर नराइच के पास एक बंद मकान में चोरी की थी। मकान की रेकी नदीम ने की थी। आरोपियों के पास से कुछ जेवरात बरामद किए गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





