भारत
नाबालिग छात्र को दोस्त की भाभी बहला-फुसलाकर लेकर चली गई, होटल में बनाए संबंध, अश्लील फोटो-वीडियो बनाए
jantaserishta.com
21 April 2026 4:28 PM IST

x
महिला गिरफ्तार.
लखनऊ: लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां 17 साल के एक नाबालिग छात्र को बहाने से नैनीताल ले जाकर एक महिला ने उसका शारीरिक शोषण किया गया. इस दौरान आरोपी महिला ने अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर 10 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी. फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़ित की मां के मुताबिक, 17 फरवरी 2026 को उनका बेटा दोपहर करीब 12 बजे से लापता हो गया था और उसका मोबाइल फोन भी बंद था. तलाश के दौरान पता चला कि बेटा कैंपवेल रोड स्थित एक दोस्त के घर आता-जाता था. जब मां वहां पहुंचीं तो जानकारी मिली कि दोस्त की भाभी उसे अपने साथ कहीं ले गई है. इसके बाद ठाकुरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई.
पीड़ित ने बताया कि आरोपी महिला उसे बहाने से अपने साथ नैनीताल ले गई. रास्ते में उसका मोबाइल लेकर सिम कार्ड निकालकर तोड़ दिया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके. किशोर के अनुसार नैनीताल के एक होटल में आरोपी महिला ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और आपत्तिजनक वीडियो व फोटो रिकॉर्ड कर लिए.
आरोपी महिला ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया के जरिए किशोर को ब्लैकमेल करने लगी. उसने 10 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने व पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी.
किशोर ने बताया कि आरोपी महिला उसे बहाने से अपने साथ नैनीताल ले गई. रास्ते में उसका मोबाइल लेकर सिम कार्ड निकालकर तोड़ दिया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके. इसके बाद होटल में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और आपत्तिजनक वीडियो व फोटो बना लिए. आरोपी महिला ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया के जरिए किशोर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. उसने 10 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने व परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी.
एसीपी चौक राजकुमार सिंह के अनुसार पीड़ित किशोर 9वीं क्लास का छात्र है. 17 फरवरी को वह घर से निकला था और इसके बाद लापता हो गया. उसका मोबाइल फोन भी बंद था. परिजनों की छानबीन में पता चला कि किशोर कैंपवेल रोड स्थित एक दोस्त के घर आता-जाता था. जब मां वहां पहुंचीं तो जानकारी मिली कि दोस्त की भाभी उसे अपने साथ कहीं ले गई हैं. इसके बाद ठाकुरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई और पुलिस ने 21 फरवरी को किशोर को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया.
Tagsलखनऊठाकुरगंज थानानाबालिग छात्रशारीरिक शोषणLucknowThakurganj police stationminor studentphysical abuse
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





