भारत

प्रेम प्रसंग के चलते एक दोस्त ने दूसरे दोस्त कि हत्या की, सीने में चाकू गोदकर वारदात को दिया अंजाम

jantaserishta.com
17 Dec 2021 9:27 PM IST
प्रेम प्रसंग के चलते एक दोस्त ने दूसरे दोस्त कि हत्या की, सीने में चाकू गोदकर वारदात को दिया अंजाम
x
पढ़े पूरी खबर

बिहार की राजधानी पटना में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना पूर्वी बोरिंग कैनाल रोड में पंचमुखी हनुमान मंदिर के सरकारी पार्किंग के पास की है। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी और उसके एक दोस्त को पकड़ा है।

मरने वाले युवक का नाम शादाब है। हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग है। शादाब और जयेश मॉरिश बचपन के दोस्त थे। जयेश और शादाब मीठापुर के गौरया स्थान के इलाके के रहने वाले हैं। दोनों की 12वीं पढ़ाई मिलर हाई स्कूल से हुई। इसी बीच शादाब ने एक लड़की से दोस्ती कर ली। गर्दनीबाग के कच्ची तालाब इलाके की रहने वाली एक लड़की कुछ महीने पहले तक शादाब की महिला दोस्त थी। बाद में उसकी दोस्ती शादाब के दोस्त जयेश से हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गर्लफ्रेंड के कारण इन दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों एक-दूसरे का वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे। साथ ही चाकू से मारने की धमकी भी दी थी। गुरुवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास के पान दुकान पर शादाब पहले से खड़ा था। इसी दौरान जयेश बाइक से दो दोस्तों के साथ आया। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, उसके बाद जयेश ने अपनी जेब से चाकू निकाला और सीधे शादाब के सीने पर मार दिया। इससे शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story