
x
Gopalganj गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले बड़े जालसाज को गिरफ्तार किया है। उसके घर से सैकड़ों पासपोर्ट जब्त किए गए हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि हथुआ थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से व्यक्तियों का भारी मात्रा में पासपोर्ट एकत्रित करने एवं विदेश भेजने के नाम पर अवैध राशि की वसूली करने तथा बिना किसी अवैध अनुज्ञप्ति के सीवी बनाई जा रही है।
इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए हथुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और हथुआ के थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी की गई। हथुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि हथुआ के मठिया गांव में कुछ लोगों द्वारा विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों के पासपोर्ट को जब्त रखा गया है। इसके बाद हथुआ पुलिस ने मठिया गांव में छापामारी की। उन्होंने बताया कि इस छापामारी में हथुआ के मठिया गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार जालसाज की पहचान मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू कुमार के रूप में की गई है।
छापेमारी के क्रम में इनके घर से अलग-अलग कंपनी के दो लैपटॉप तथा अलग-अलग नामों से निर्गत 349 पासपोर्ट, एक स्क्रीन टच मोबाइल एवं कई सीवी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। आरोप है कि गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा सैकड़ों लोगों से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए के धन की उगाही की जाती थी। फिर इसके द्वारा उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए जाते थे। पासपोर्ट को जब्त करने के बाद इसके द्वारा गरीब और निर्धन लोगों से और ज्यादा पैसे की डिमांड की जाती थी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति विदेश भेजने के नाम पर पासपोर्ट और वीजा की मांग करता है तो उस व्यक्ति तथा वैध प्राधिकार (लीगल एजेंट) का सत्यापन कर ही अपना पासपोर्ट और वीजा दें।
Tagsगोपालगंजहथुआ थानाविदेश नौकरी ठगीपासपोर्ट जब्तीमृत्युंजय कुमार सिंहगुड्डू कुमारपुलिस कार्रवाईबिहारछापेमारीजालसाज गिरफ्तारCV बरामदलीगल एजेंटठगीनौकरी ठगी मामलेगरीब शोषणभारत समाचारअंतरराष्ट्रीय वीजा धोखाधड़ीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





