
x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 35 साल के व्यक्ति के खिलाफ अपने पूर्व मालिक से 38.61 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रकाश जब्बर सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) (आपराधिक विश्वासघात) और 318(4) (धोखाधड़ी) के तहत जनवरी से अक्टूबर 2024 के बीच हुई धोखाधड़ी के लिए फर्स्ट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई है.
अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता, जो एक तेल व्यापारी है. उसने आरोप लगाया है कि सिंह ने उसके लिए काम करते समय 10 महीने की अवधि में उसकी कंपनी के पैसे और सामान को सिस्टमैटिक तरीके से हड़प लिया. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता के ग्राहकों से 23.56 लाख रुपये के प्रोडक्ट खुद ले लिए और अपने खुद के किराना स्टोर में बेचने के लिए 15 लाख रुपये का सामान खरीदा.
सिंह ने कथित तौर पर 38.61 लाख रुपये का गबन किया है. अधिकारी का कहना है कि जांच चल रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





