भारत

दिखाई सनक...ATM तोड़ने में नाकाम तो लगाई आग, 37 लाख कैश खाक

jantaserishta.com
27 Dec 2025 4:47 PM IST
दिखाई सनक...ATM तोड़ने में नाकाम तो लगाई आग, 37 लाख कैश खाक
x
पढ़ें पूरी खबर.
निजामाबाद: तेलंगाना के निजामाबाद जिला मुख्यालय में ATM लूट में नाकाम होने पर बदमाशों ने आग लगा दी, जिससे करीब 37 लाख रुपये की नकदी जलकर खाक हो गई. पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने ATM मशीनें तोड़ने की. नाकाम होने पर गुस्से में आकर मशीनों में आग लगा दी.
जानकारी के मुताबिक, कुछ ही घंटों के अंतराल में बदमाशों ने दो अलग-अलग ATM को निशाना बनाया. दोनों जगहों पर मशीनें नहीं खुलने के बाद अपराधियों ने कथित तौर पर ATM में आग लगा दी, जिससे भारी नुकसान हुआ और मशीनों के भीतर रखी नकदी जल गई.
सैनगर इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ATM में आग लगने से करीब 10 लाख रुपये की नकदी जलकर नष्ट हो गई. वहीं, आर्यनगर इलाके में जिला सहकारी बैंक (DCB) के ATM में लगी आग में करीब 27 लाख रुपये की नकदी जल गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ATM सुरक्षा व्यवस्था और आगजनी की वजहों की भी जांच की जा रही है. जल्द ही इस मामले में अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story