भारत

गिलास में फटाखा सुलगाया, फटते ही युवक की मौत

Nilmani Pal
22 Oct 2025 6:15 AM IST
गिलास में फटाखा सुलगाया, फटते ही युवक की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। नोएडा के छीजरसी कॉलोनी में दिवाली की रात एक युवक की जान चली गई. 20 वर्षीय शिवा ने स्टील के गिलास में पटाखा रखकर जलाया, जो जोरदार धमाके के साथ फट गया. धमाके के दौरान स्टील गिलास के तेज टुकड़े शिवा के शरीर में जा धंसे, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

पुलिस के अनुसार, शिवा की हालत बेहद गंभीर थी और मंगलवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया. सेक्टर-63 थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे खतरनाक प्रयोग न करें और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाएं.

Next Story