भारत

पटाखा फटते ही छिटका रॉड, किशोरी की मौत

Nil dhankar
24 Oct 2025 5:25 PM IST
पटाखा फटते ही छिटका रॉड, किशोरी की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

गुजरात। अहमदाबाद से दिवाली की खुशियों को मातम में बदल देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है. साबरमती के चैनपुर इलाके में युवकों की लापरवाही से 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा की जान चली गई. दरअसल, दो नाबालिग समेत तीन लोगों ने लोहे की पाइप में पटाखे भरकर उसे पत्थरों के बीच रखकर फोड़ने का खतरनाक प्रयोग कर रहे थे. तभी अचानक पाइप उछलकर करीब खड़ी छात्रा के सिर में जा लगी. गंभीर रूप से घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई. यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है.

यह घटना साबरमती थाना क्षेत्र के न्यू रानीप स्थित चैनपुर सोसायटी की है. मृतका हेना पुरोहित ग्यारहवीं की छात्रा थी. उसके पिता मिनेश पुरोहित ने साबरमती पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है. रिपोर्ट के मुताबिक, 21 अक्टूबर की रात करीब पौने बारह बजे हेना अपने परिवार, सहेलियों और पड़ोसियों के साथ सोसायटी के बाहर पटाखे फोड़ रही थी. तभी अचानक तेज धमाके के साथ वह जमीन पर गिर पड़ी और उसके सिर से खून बहने लगा. उसके पिता मिनेश ने तुरंत उसे पास के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, लेकिन 22 अक्टूबर की शाम डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पहले किसी को समझ नहीं आया कि हादसा कैसे हुआ. लेकिन जब हेना की सहेली मान्या ने सच्चाई बताई, तो हर कोई स्तब्ध रह गया. मान्या ने बताया कि जब दोनों सोसायटी के पास डेरी के बाहर खड़ी होकर मोबाइल देख रही थीं, तभी सोसायटी में रहने वाले कुछ लड़के लोहे की पाइप में पटाखे भरकर फोड़ने का प्रयोग कर रहे थे. अचानक पाइप पत्थरों के बीच गिर गई और जैसे ही पटाखा फूटा, पाइप जोर से उछलकर आकर हेना के सिर पर लगी. टक्कर इतनी तेज थी कि वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गई.

इसके बाद हेना के पिता ने सोसायटी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. श्याम सृष्टि नामक बिल्डिंग के कैमरे में स्पष्ट दिखा कि शिवांग नामक युवक और दो नाबालिग लड़के मिलकर लोहे की पाइप में पटाखे भर रहे थे. पाइप गिरते ही जैसे ही पटाखा फूटा, वह हवा में उछली और सीधे हेना के सिर पर जा लगी.

Next Story