भारत

नोएडा के सेक्टर-51 में चलती कार में लगी आग, युवक युवती बुरी तरह झुलसे

Admin Delhi 1
1 May 2023 3:08 PM GMT
नोएडा के सेक्टर-51 में चलती कार में लगी आग, युवक युवती बुरी तरह झुलसे
x

नॉएडा न्यूज़: नोएडा के सेक्टर-51 थाना क्षेत्र अंतर्गत एक चलती कार आग का गोला बन गई। इस कार में युवक और युवती सवार थे। आग की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह से झुलस गए। दोनों उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि यह हादसा कार में लगा सीएनजी सिलेंडर फटने से हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक कार होशियापुर की ओर जा रही थी। जब यह कार होशियारपुर रेड लाइट के निकट पहुंची तो कार में लगा सीएनजी सिलेंडर अचानक फट गया। इससे पहले कार में सवार युवक और युवती कुछ समझ पाते, तब तक कार में आग लग चुकी थी। आग की चपेट में आने से युवक और युवती झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। किसी तरीके से दोनों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिसकर्मियों ने दोनों को अस्पताल में एडमिट करवाया था। जहां पर दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Next Story