भारत

कूलर की घास बनाने वाली कंपनी में लगी आग, कई मजदूर फंसे

jantaserishta.com
31 March 2022 8:47 AM IST
कूलर की घास बनाने वाली कंपनी में लगी आग, कई मजदूर फंसे
x
सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची.

ग्रेटर नोएडा. दिल्ली से ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में कूलर की घास बनाने वाली एक कंपनी में गुरुवर सुबह भीषण आग (Fire) लग गई. इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा कर्मचारी आग की चपेट में आने से झुलस गए. घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग इतनी भयानक थी की देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुब्बार दखने लगा. आग लगने की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के छपरौला एनएच 91 बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित कूलर की घास बनाने वाली कंपनी में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे फैक्ट्री को अपनी चपेट में लिया। जिस वक्त आग लगी उस वक्त फैक्ट्री में कई कर्मचारी काम कर रहे थे. आग की चपेट में आने से आधा दर्जन से ज्यादा कर्मचारी झुलस गए. घायलों में महिलाएं भी शामिल है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया है.
फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी. आग की वजह से लाखों का नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story