भारत

मौत से पहले आखिरी गुहार...इन चंद शब्दों ने झकझोर दिया

jantaserishta.com
7 Jan 2026 2:33 PM IST
मौत से पहले आखिरी गुहार...इन चंद शब्दों ने झकझोर दिया
x
जांच जारी.
शिवमोगा: कर्नाटक में शिमोगा के सोराबा तालुक से बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 21 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली. युवक ने यह कदम उठाने से पहले वॉट्सएप पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उसने कन्नड़ फिल्म अभिनेता यश के एक टीवी कार्यक्रम में दिए गए मैसेज का हवाला दिया. इसी के साथ एजुकेशन सिस्टम, पैरेंट्स की अपेक्षाओं और बच्चों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव पर गंभीर सवाल उठाए.
मृतक की पहचान कैसोडी गांव के रहने वाले राकेश के रूप में हुई है. राकेश ग्रेजुएट था और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. परिजनों के अनुसार, वह पढ़ाई को लेकर लंबे समय से तनाव में था. घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में मातम पसर गया है.
वॉट्सएप पर शेयर किए गए अपने मैसेज में राकेश ने अभिनेता यश की लाइफ जर्नी का हवाला दिया, जिसे एक टीवी शो में दिखाया गया था. उसने लिखा कि पैरेंट्स और टीचर्स को चाहिए कि वे बच्चों की प्रतिभा को समय रहते पहचानें और उन पर अपनी अधूरी महत्वाकांक्षाओं का बोझ न डालें.
राकेश ने एजुकेशन सिस्टम में सार्थक सुधार की जरूरत बताते हुए कहा कि बच्चों को सिर्फ पैसे के लिए नहीं, बल्कि उस क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए, जिसमें उनकी रुचि और खुशी हो.
राकेश ने अपने मैसेज में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स खासकर वॉट्सएप के जरिए मिलने वाली तथाकथित मानसिक सलाह को लेकर भी चेतावनी दी और कहा कि मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषयों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए.
उसने समाज से अपील की कि बच्चों को समझा जाए, उनसे संवाद किया जाए और उनके सपनों को सम्मान दिया जाए. राकेश की मौत की सूचना मिलने पर सोराबा पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नोट की जांच की जा रही है और परिवार व करीबी लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पूरे मामले की गहन जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story