पुलिस के सामने मजिस्ट्रेट के साथ मारपीट, अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे

पटना: बिहार के पटना से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर कुछ स्थानीय लोग पुलिस की मौजूदगी में मजिस्ट्रेट को पीट रहे हैं. यह मामला पटना नगर निगम वार्ड नंबर 60 के खाजेकला थाना इलाके का है. बताया जा रहा है यह घटना उस समय हुई जब मजिस्ट्रेट अपनी टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे. पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने उनके साथ धक्का मुक्की कर मारपीट की और गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया. भीड़ का आक्रोश देख निगमकर्मी भी वहां से भाग निकले.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





