भारत

अंडा करी बनाने को लेकर कलेश...फिर पति ने जो किया देख कांप गए परिजन

jantaserishta.com
11 Jan 2026 5:30 PM IST
अंडा करी बनाने को लेकर कलेश...फिर पति ने जो किया देख कांप गए परिजन
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मामूली घरेलू विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि एक युवक ने मानसिक तनाव में आकर अपनी जान दे दी. घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले की है, जहां 28 वर्षीय शुभम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
बताया जा रहा है कि शुभम पेंटिंग का काम करता था और रोज की तरह काम से लौटकर घर आया था. घर आने के बाद उसने अपनी पत्नी से अंडा करी बनाने को कहा, लेकिन पत्नी ने मना कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई.
परिजनों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि शुभम की पत्नी घर छोड़कर सड़क पर चली गई. इस पर शुभम और उसकी मां भी पीछे-पीछे बाहर गए और पत्नी को पकड़कर वापस घर लाए. इसी दौरान मोहल्ले में लोगों की नजर इस पूरे घटनाक्रम पर पड़ी, जिससे शुभम को समाज में बदनामी का डर सताने लगा.
परिजनों का कहना है कि सड़क पर हुए इस झगड़े के बाद शुभम काफी तनाव में आ गया था. उसे लग रहा था कि लोग क्या कहेंगे और उसकी इज्जत खराब हो गई है. इसी मानसिक दबाव में उसने घर के अंदर मौका पाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
मृतक की मां मुन्नी देवी ने बताया कि शुभम की शादी पिछले साल अप्रैल में हुई थी और अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया कि बहु पहले भी कई बार झगड़े के बाद घर छोड़कर चली गई थी. शुभम को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं थी.
मां ने यह भी बताया कि शुभम कभी-कभी शराब पी लेता था, जिसे लेकर पत्नी नाराज रहती थी और उसे मना करती थी. इन बातों को लेकर भी दोनों के बीच पहले विवाद हो चुका था. घटना के बाद परिवार सदमे में है.
घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि शुरुआती जांच में पति-पत्नी के आपसी विवाद की बात सामने आई है.
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story