भारत
चिकन फ्राई को लेकर हुआ झगड़ा, 15 लोग घायल, पुलिस को बुलाया गया
jantaserishta.com
3 Nov 2025 10:42 AM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक अजीब घटना सामने आई है. यहां शादी के माहौल में स्वादिष्ट चिकन फ्राई ने ऐसा बवाल काटा कि निकाह की रस्में तीन बार रोकनी पड़ीं. खाने की सर्विंग पर हुए मामूली विवाद ने दोनों पक्षों के बीच हाथापाई करा दी, जिसमें लगभग 15 लोग घायल हो गए. हंगामे के कारण आखिरकार दूल्हा-दुल्हन का निकाह पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हो सका.
आपको बता दें कि यह घटना नगीना क्षेत्र के कोटरा से आए बारातियों और दुल्हन पक्ष के बीच हुई. बिजनौर के मझेड़ा में तीबड़ी गांव स्थित फलक मैरिज हॉल में पूरा विवाद हुआ. शादी के भोज के दौरान चिकन फ्राई कम परोसे जाने की शिकायत पर बवाल हुआ था. नाराज बारातियों ने 'तमीज से खाना सर्व करो' कहकर हंगामा किया. इसके बाद कहासुनी तुरंत हाथापाई में बदल गई.
बारातियों ने शिकायत की कि उन्हें चिकन फ्राई कम दिया जा रहा है. दुल्हन पक्ष ने यह नाराजगी दूर करने के लिए प्लेटें भरकर चिकन परोसना शुरू कर दिया. इसी बात पर कुछ बाराती भड़क गए और खाने को 'तमीज से सर्व' करने की बात पर अड़ गए. देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस हाथापाई में करीब 15 लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है.
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उन्होंने बड़ी मुश्किल से मामला शांत कराया. लेकिन थोड़ी ही देर बाद फिर से हंगामा हो गया. दरअसल, खाना खत्म होने के बाद बारातियों ने दोबारा से चिकन की मांग की, जिस पर फिर से भिड़ंत हो गई. पुलिस को दोबारा हस्तक्षेप करना पड़ा. अंत में, मुस्लिम धर्मगुरुओं और पुलिस अधिकारियों की मध्यस्थता से दूल्हा-दुल्हन का निकाह संपन्न कराया गया. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





