भारत

तीन लोगों की जान गई: DJ को लेकर हुआ झगड़ा, खौफनाक रूप ले लिया

jantaserishta.com
5 Dec 2025 4:19 PM IST
तीन लोगों की जान गई: DJ को लेकर हुआ झगड़ा, खौफनाक रूप ले लिया
x
भयानक CCTV फुटेज आया सामने.
कासगंज: कासगंज में सपा नेता के बेटे की शादी में खुशियों के बीच अचानक ऐसा हादसा हुआ कि पूरा परिवार सदमे में चला गया. डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद कुछ ही मिनटों में खूनखराबे में बदल गया. यह घटना गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के जेडएस पैलेस गेस्ट हाउस की है, जहां शादी की रात चीख पुकार और अफरा तफरी में बदल गई.
शादी समारोह में दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष के बीच डीजे की आवाज को लेकर कहा सुनी हुई. शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच बहस ही हुई, लेकिन विवाद धीरे धीरे बढ़ता गया. इसी दौरान दुल्हन पक्ष के चचेरे भाई की दूल्हे पक्ष के कुछ लोगों से मारपीट हो गई. मारपीट से नाराज युवक गुस्से में वहां से चला गया.
आरोप है कि युवक कुछ ही देर बाद अपनी कार लेकर वापस लौटा और गुस्से में कार को तेज रफ्तार में दूल्हे पक्ष की ओर मोड़ दिया. उसने दूल्हे पक्ष के ताऊ, चाचा और मौसा को सीधी टक्कर मार दी. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसे के बाद मौके पर हाहाकार मच गया. शादी का माहौल मातम में बदल गया. परिवार के लोग बदहवासी में एक दूसरे को संभालते रहे. गंजडुंडवारा पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया.
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी युवक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है. गेस्ट हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि कोई और विवाद न हो. बलवीर, मृतकों के रिश्तेदार ने कहा कि घर की शादी पलभर में मातम में बदल गई और तीन लोग एक साथ चले गए.
इस दर्दनाक घटना पर क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा ने बताया कि डीजे विवाद के बाद कार से कुचलने की घटना हुई है जिसमें तीन लोग मारे गए और दो घायल हैं. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null