भारत
कांग्रेस कार्यालय में मारपीट, पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई
jantaserishta.com
7 Jan 2026 8:46 AM IST

x
देखें वीडियो.
मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दो गुट प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान के सामने आपस में भिड़ गया और एक दूसरे की पिटाई कर दी. मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कार्यकर्ताओं का किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ग्रुप एक दूसरे की पिटाई करने लगे.
वहीं मौके पर मौजूद अन्य नेताओं ने दोनों ग्रुपों को रोकने की कोशिश भी की. बावजूद इसके ग्रुप नहीं माना और एक दूसरे की लात-घूंसे से पिटाई करता रहा. जिससे कांग्रेस दफ्तर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. दरअसल मधुबनी में कांग्रेस दफ्तर में विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार को लेकर पार्टी की तरफ से समीक्षा बैठक बुलाई गई थी.
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान भी मौजूद थे. इसी दौरान कार्यकर्ताओं का दो गुट आपस में भिड़ गया. मारपीट की वजह से पार्टी कार्यालय में जरूरी मुद्दों पर चर्चा भी नहीं हो सकी.
पूरे मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान ने बयान भी जारी किया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि अगर कोई भी दिक्कत पार्टी के अंदर है तो इसकी जानकारी पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों को देनी चाहिए, न की आपस में मारपीट करनी चाहिए.
शकील अहमद खान ने आगे कहा कि अगर हमें टिकट नहीं मिला तो क्या हम लड़ जाएं. ऐसा करने से कुछ हासिल नहीं होता, बल्कि पार्टी की बदनामी होती है. अगर पार्टी में मतभेद है तो लोगों को मिलकर उसे सुलझाना चाहिए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





