भारत

केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, हो रहे धमाके, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां, देखें वीडियो

jantaserishta.com
12 May 2021 9:58 AM IST
केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, हो रहे धमाके, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां, देखें वीडियो
x
फैक्ट्री में केमिकल के ड्रम रखे हैं, जो धमाके के साथ फट रहे हैं.

गाजियाबाद की एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई है. बताया जा रहा है कि ये कंपनी कविनगर थाना क्षेत्र के बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया में है. मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. फैक्ट्री में केमिकल के ड्रम रखे हैं, जो धमाके के साथ फट रहे हैं.

आग इतनी भयानक है कि दूर तक धुआं नजर आ रहा है. दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं. फिलहाल, आग पर काबू पाया नहीं जा सका है. दमकल विभाग का कहना है कि यहां केमिकल से भरे ड्रम रखे है और उनमें धमाके हो रहे हैं, इस वजह से आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story