मॉल में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर, वीडियो

इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया मॉल के टॉप फ्लोर पर मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई. तस्वीरों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि आग मॉल के तीसरे माले में लगी है. आग काफी तेजी से फैली है. देखते ही देखते आग की लपटें ने विकराल रूप ले लिया. स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी. जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग को काबू में करने की कोशिश की जा रही है. हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि आग लगने का कारण क्या रहा. फिलहाल हादसे में जान की हानि की भी कोई खबर नहीं है.
ग़ाज़ियाबाद के इंदिरापुरम के जयपुरिया मॉल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं@AHindinews @ANI @aajtak @ABPNews @Uppolice @myogiadityanath @UPGovt pic.twitter.com/X6ld3ha5c6
— Kajal Rajput (@Kajalrajput2184) April 13, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





