भारत

मंदिर में रखे दिए से लगी थी गौर सिटी सोसाइटी के फ्लैट में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पाया काबू

jantaserishta.com
26 April 2023 2:08 PM IST
मंदिर में रखे दिए से लगी थी गौर सिटी सोसाइटी के फ्लैट में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पाया काबू
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना इलाके में बनी गौर सिटी सोसाइटी के 14थ एवेन्यू में आज भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी ज्यादा तेज थीं कि एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर तक पहुंच रही थीं। आग की इस घटना से सोसाइटी के लोगों में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया था। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को इस आग लगने की सूचना दी गई। जब तक मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती तब तक आसपास के रहने वाले लोगों और मेंटेनेंस डिपार्टमेंट ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
आग बुझने के बाद जब जांच की गई तो पता चला कि एक फ्लैट में छोटे से मंदिर में रखे दिए से पर्दे में आग लगी और पर्दे से आग कमरे तक पहुंची। जिसके बाद फस्र्ट फ्लोर से होते हुए आग सेकंड फ्लोर तक पहुंच गई।
फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 26 अप्रैल को समय करीब 12:15 बजे सूचना मिली कि 14 एवेन्यू गौर सिटी 2 में एल - 2097 में बने छोटे से मंदिर के दीपक से पर्दे में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों को बुला आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। मौके पर पहुंची लोकल पुलिस ने इस बात को सुनिश्चित किया कि किसी को भी आग से खतरा ना हो और पुलिस जांच में पता चला कि मंदिर के दिए से ये आग लगी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story