भारत

ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत, गए थे शादी के लिए लड़का देखने

jantaserishta.com
23 Feb 2021 8:42 AM IST
ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत, गए थे शादी के लिए लड़का देखने
x
स्कॉर्पियो में सवार 9 लोगों में से 6 की मौत हो गई.

कटिहार. बिहार के कटिहार जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. सड़क हादसा कुर्सेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 के पास हुआ. इसमें जहां 6 लोगों की जान चली गयी है, वहीं तीन लोग घायल हैं. कुर्सेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 कुर्सेला पुल पर हुई इस घटना में बारे में बताया जा रहा है कि सभी मृतक समस्तीपुर जिला के रोसड़ा के रहने वाले थे.

सभी एक ही गाड़ी से फुलवरिया में शादी के लिए लड़का देखने आए थे. इसी दौरान ट्रक और स्कार्पियो की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में सवार 9 लोगों में से 6 की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. फिलहाल घायलों का इलाज जारी है. मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचा और आगे की कार्रवाई में जुटा है. सभी घायल और मृतक महतो परिवार के बताए जा रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story