भारत

शादी के कुछ घंटे बाद उठी दूल्हे और दुल्हन की अर्थी...परिजन सदमे में

Admin2
12 Dec 2020 12:52 PM GMT
शादी के कुछ घंटे बाद उठी दूल्हे और दुल्हन की अर्थी...परिजन सदमे में
x

फाइल फोटो 

जानिए पूरा मामला

राजस्थान में शनिवार को एक दुल्हन के अपहरण की कोशिश की गई। अपहरण में नाकाम होने पर बदमाशों ने दुल्हन को गोली मार दी। दुल्हन को बचाने के लिए दूल्हा बीच में आया तो उसे भी गोली लगी। दोनो को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहाँ दोनों ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से वर और वधु दोनो पक्षों के लोगों ने हंगामा कर दिया। अस्पताल में दोनो पक्षों के लोग जमा हो गए और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र की है।

झूझूनुं से आया था दूल्हा, दुल्हन लेकर विदा हो रहा था...
स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को बारात झुझुनूं से आई थी। सीकर के नीमकाथाना थाना क्षेत्र में रहने वाली दुल्हन के यहां शुक्रवार रात से आज तड़के तक मांगलिक कार्य हुए और उसके बाद आज सवेरे दूल्हा और दुल्हन को एक कार में बैठाकर विदा किया गया।

बताया जा रहा है कि कुछ ही दूरी पर बाइक सवार कुछ युवकों ने कार रोकने की कोशिश की। वे लोग कार को रुकवाने के लिए कार के आगे भी आ गए लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। बाद में पास से गुजर रही कार में बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी और बाइक समेत फरार हो गए। दूल्हा और दुल्हन के सिर और चेहरे पर छर्रे लगे हैं।

वहीं चालक भी फायरिंग में घायल होना बताया जा रहा है। इसकी जानकारी जैसे ही दोनो पक्षों के लोगों को लगी तो हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची इससे भी लोगों में गुस्सा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी नजर में हैं उनको जल्द ही गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोडकर देख रही है।



Next Story