भारत

शादी के कुछ घंटे बाद दूल्हे ने किया सुसाइड, दुल्हन की आंखों में आंसू ही आंसू

jantaserishta.com
4 July 2024 4:56 PM IST
शादी के कुछ घंटे बाद दूल्हे ने किया सुसाइड, दुल्हन की आंखों में आंसू ही आंसू
x
परिजनों से पूछताछ की जा रही है.
इटावा: यूपी के इटावा जिले में सुहागरात से पहले एक दूल्हे ने अपनी जान दे दी. दुल्हन को विदा कराकर अपने घर लाने के कुछ घंटे बाद ही वह फांसी के फंदे से झूलता मिला. दूल्हे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. मंजर देख दुल्हन भी सिहर उठी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल, पुलिस आत्महत्या की वजह जानने में जुट गई है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है.
पूरा मामला इटावा के थाना उसरहार क्षेत्र का है, जहां रिटायर्ड फौजी ज्ञान सिंह के छोटे बेटे सत्येंद्र की बारात 2 जुलाई को घर से बड़ी धूमधाम के साथ पास के ही गांव के लिए निकली थी. रात में बैंड-बाजा बारात हुआ और फिर विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ. इसके बाद 3 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे दुल्हन को विदा कराकर सभी लोग वापस लौट आए.
इधर घर में खुशी का माहौल था. शादी के बाद की रस्में पूरी की जा रही थीं. शाम को डीजे का प्रोग्राम था, दूल्हे के दोस्त-यार धमाल मचाने वाले थे. खुद दूल्हे ने डीजे बुक करने के लिए पैसे दिए थे. लेकिन परिवार सारी खुशियां उस वक्त उजड़ गईं जब पता चला कि दूल्हा सत्येंद्र दूसरी मंजिल में बने कमरे में फांसी के फंदे से झूल गया है.
शाम 4:00 बजे घर के लोगों ने कमरे में देखा तो वो फंदे पर झूलता मिला. आनन-फानन उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया. दूल्हे की मौत से घर में मातम छा गया. दुल्हन ने अभी पति का चेहरा भी सही से नहीं देखा था. शादी की खुशियां चंद घंटे बाद ही मातम में बदल गईं.
फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सब कुछ अच्छे से हो रहा था, हंसी-खुशी से सभी मेहमान घर में रुके हुए थे, अचानक उसने आत्महत्या क्यों कर ली, समझ नहीं आ रहा.
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सत्यपाल सिंह ने बताया कि उसरहार थाना में गांव शिवरा पड़ता है. वहां पर सत्येंद्र नाम के युवक की 2 जुलाई को शादी हुई थी. 3 जुलाई को बारात वापस आई. इसके बाद सत्येंद्र ने ऊपर के कमरे में जाकर फांसी लगा ली. उसका पंचायतनामा भर दिया गया है, पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, अभी जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story