भारत

पति के नाम की मेहंदी लगाने के कुछ ही घंटे बाद प्रेमी संग फरार हो गई युवती

jantaserishta.com
18 May 2023 2:00 PM IST
पति के नाम की मेहंदी लगाने के कुछ ही घंटे बाद प्रेमी संग फरार हो गई युवती
x

DEMO PIC 

प्रेम की अजीब कहानी.
मुजफ्फरपुर (आईएएनएस)| बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र में प्रेम की अजीब कहानी सामने आई है, जहां परिवार के निर्णय पर प्रेम संबंध भारी पड़ गया। दुल्हन बनने के लिए तैयार युवती ने तो मेंहदी होने वाले पति के नाम लगाई, लेकिन कुछ ही घंटे के बाद वह परिवार के निर्णय के विपरीत अपने प्रेमी के संग फरार हो गई।
दरअसल पूरा मामला बोचहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां बुधवार को युवती के घर बारात आनी थी और विवाह होना था। मंगलवार की शाम मटकोर की रस्म अदायगी की जानी थी। दोपहर में युवती अपने हाथ में मेंहदी भी रचा चुकी थी। विवाह को लेकर परिजन भी तैयारी में जुटे थे कि युवती घर से गायब हो गई।
युवती के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने लड़की का अपहरण कर लिया है। लड़की के परिजन के बयान के आधार पर बोचहा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
चर्चा है कि युवती के परिजन जिस व्यक्ति पर अगवा करने का आरोप लगा रहे हैं। उसके और युवती के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध है। आरोपी पहले से ही विवाहित है और 2 बच्चों का पिता है।
बोचहां के थाना प्रभारी अरविंद प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के परिजनों के द्वारा एक युवक को नामजद करते हुए आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच पड़ताल चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम ²ष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है जांचोंपरांत कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story