भारत

पीएम के दौरे पर मालदा में उत्सव जैसा माहौल, जनता ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उद्घाटन को बताया 'गर्व का पल'

jantaserishta.com
17 Jan 2026 12:01 PM IST
पीएम के दौरे पर मालदा में उत्सव जैसा माहौल, जनता ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उद्घाटन को बताया गर्व का पल
x
मालदा: पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। हजारों लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर कोच ट्रेन के उद्घाटन को लेकर उत्साहित हैं। आम जनता के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लाया गया है।
पीएम मोदी मालदा टाउन स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर कोच का उद्घाटन करने के बाद पुराने मालदा बाईपास के पास के मैदान में कई ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे। फिर प्रधानमंत्री एक जनसभा करेंगे। तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। दूर-दूर से कई लोग कार्यक्रम स्थल पर आ रहे हैं।
भीड़ में मौजूद एक महिला ने खुशी जताते हुए कहा, "पीएम मोदी यहां आकर भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर कोच ट्रेन का उद्घाटन कर रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व का पल है।" वहीं मालदा पहुंचे एक पुरुष ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है कि वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की शुरुआत होने जा रही है। यह ट्रेन यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा होगी।"
एक युवा ने भी अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा, "यह पहली बार है जब यहां से वंदे भारत स्लीपर कोच ट्रेन का उद्घाटन हो रहा है। हम देखना चाहते हैं कि इस ट्रेन में यात्रियों को कौन-कौन सी नई सुविधाएं मिलेंगी।"
कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री से अपनी उम्मीदें भी साझा कीं। देवलिना साहा ने कहा, "हमें पीएम मोदी से बहुत सारी उम्मीदें हैं। हम चाहते हैं कि बंगाल में बेटियों की सुरक्षा बेहतर हो और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें। हमारा मानना है कि भाजपा के आने से आतंक और असुरक्षा खत्म हो जाएगी। हम पीएम मोदी को ही हर बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।" वहीं आशा मुंडा ने कहा, "हम चाहते हैं कि बंगाल की सुरक्षा और मजबूत हो। साथ ही आदिवासी समुदाय के लिए भी पीएम मोदी कुछ अच्छा कदम उठाएं।"
गायत्री सरकार पॉल ने इस मौके को मालदा के लिए खास बताते हुए कहा, "यह हमारे शहर के लिए खुशी का पल है कि पीएम मोदी यहां आ रहे हैं। जब भी पीएम मोदी बंगाल आते हैं, वे कुछ न कुछ नई सौगात लेकर आते हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story