भारत

मछली पकड़ने वाले युवक का खूंखार शार्क ने काटा पैर, देखें वीडियो

Shantanu Roy
14 Feb 2024 4:45 PM GMT
मछली पकड़ने वाले युवक का खूंखार शार्क ने काटा पैर, देखें वीडियो
x
अस्पताल में इलाज जारी
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। जहां मछली पकड़ने के लिए नदी में उतरे युवक पर एक शार्क ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के एक पैर को 200 किलो वजनी शार्क ने चबा लिया। उसकी हालत गंभीर है। जबकि शार्क की मौत हो गई है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पालघर जिले में वैतरणा खाड़ी में मछली पकड़ने गए 32 वर्षीय शख्स का पैर शार्क द्वारा काट लेने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हैरानी की बात यह है कि शख्स पर हमला करने वाली खूंखार शार्क की मौत हो गई है। फिलहाल पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह घटना मंगलवार को शाम 7 बजे के करीब मनोर के पास वैतरणा नदी क्षेत्र में हुई। कई लोग नदी से जुड़ी खाड़ी में मछली पकड़ने गए थे, तभी अचानक विक्की सुरेश गोवारी (Vicky Suresh Govari) पर शार्क ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने विक्की को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जबकि कुछ ग्रामीणों ने शार्क की तलाश शुरू की। तभी उन्हें शार्क का शव पानी में तैरता दिखा। इस बीच मनोर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।
Next Story