भारत

बृजभूषण सिंह के घर पहुंची धरने में शामिल एक महिला पहलवान

Admin Delhi 1
9 Jun 2023 9:35 AM GMT
बृजभूषण सिंह के घर पहुंची धरने में शामिल एक महिला पहलवान
x

दिल्ली: कुश्ती की लड़ाई में एक और नया मोड़ आया है। दरअसल भाजपा सांसद और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के घर एक महिला पहलवान पहुंची है। जिसने बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि जो महिला पहलवान बृजभूषण सिंह के घर गई है वो पहलवानों के धरने में शामिल एक बड़ा चेहरा रही है।

पुलिस की सुरक्षा में महिला पहलवान WFI के पूर्व चीफ के घर पहुंची है। खबरों के मुताबिक 10 से 15 मिनट तक वो बृजभूषण के घर पर रही। हालांकि आधिकारिक तौर ये साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें भाजपा सांसद के घर लाने की वजह क्या थी?

Next Story