Top News

सरकारी अस्पताल का कारनामा, नवजात का शव कार्डबोर्ड कार्टन में दिया

jantaserishta.com
12 Dec 2023 12:29 PM IST
सरकारी अस्पताल का कारनामा, नवजात का शव कार्डबोर्ड कार्टन में दिया
x

चेन्नई: सरकारी अस्पताल के स्टाफ ने एक जोड़े को कार्डबोर्ड के कार्टन या डिब्बे में मृत बच्चा थमा दिया। मामला दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई का है। खबर लगते ही राज्य सरकार ने स्टाफ के खिलाफ ऐक्शन लिया है और एक को निलंबित भी किया गया है। खबर है कि पिता की तरफ से ये आरोप भी लगाए गए हैं कि स्टाफ बच्चे को दफनाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।

सरकारी किलपॉक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ने सोमवार को बताया कि 6 दिसंबर को 20 वर्षीय सोमी ने समय से पहले ही एक बच्चे को घर पर जन्म दिया था। अस्पताल का कहना है कि जन्म के समय बच्चा मृत था और उसे शाम करीब 5 बजे अस्पताल लाया गया। शिशु रोग विशेषज्ञ ने इस बात की पुष्टि की है कि बच्चे की मौत हो चुकी है मां का इलाज जारी है।

अब 10 दिसंबर को शव बच्चे के पिता मंसूर को कार्टन में दे दिया गया। 11 दिसंबर को अस्पताल की तरफ से जारी बयान के अनुसार, ऐसा करना नियमों के खिलाफ है। स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यन ने मॉर्चुरी के एक स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है। मजदूरी करने वाले मंसूर ने मीडिया को बताया था कि अस्पताल का स्टाफ बच्चे को दफनाने के लिए 2500 रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी।

उन्होंने मीडिया को बताया था कि इतना रुपया देने में वह सक्षम नहीं हैं। खास बात है कि बच्चे का जन्म ऐसे समय पर हुआ, जब राज्य मिचौंग तूफान का सामना कर रहा था। ऐसे में मंसूर को एंबुलेंस की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया। अस्पताल का कहना है कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story