भारत

मौत को दावत! हाई टेंशन लाइन के टावर पर पहुंच गया युवक, फिर...

jantaserishta.com
22 Nov 2025 12:03 PM IST
मौत को दावत! हाई टेंशन लाइन के टावर पर पहुंच गया युवक, फिर...
x
वीडियो हुआ वायरल.
अलवर: अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ में शुक्रवार को एक युवक घरेलू कलह के चलते बिजली के हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया. युवक ने टावर पर चढ़ कर एक घंटे तक आत्महत्या करने की चेतावनी दी. वहीं युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई. जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. लोगों ने उसे काफी देर तक समझाया, तब जाकर वह टावर से नीचे उतरा. इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पूरा मामला जालूकी रोड़ पर निवाजीबास व खरसनकी मोड़ के बीच जंगल में लगे बिजली के टावर का है.
दरअसल, अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के खरसनकी गांव निवासी जुनैद खान अपने घरेलू विवाद से परेशान होकर निवाजीबास व खरसनकी मोड़ के बीच एक निजी आईटीआई कॉलेज के सामने जंगल में लगे हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया.
जिसके बाद वह हाईवोल्टेज लाइन को छूने का प्रयास करने लगा. वहीं आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने युवक को रोका और समझाने का प्रयास किया. लेकिन फिर भी वह नहीं माना. देखते ही देखते बड़ी संख्या में टावर के नीचे ग्रामीण एकत्रित हो गए.
इस बीच युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद परिजनों और लोगों ने उसे समझाया, तब जाकर वह नीचे उतरा. हालांकि इस दौरान किसी ने मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी. जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. फिलहाल अभी पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story