भारत
दो बच्चों के पिता ने महिला कॉन्स्टेबल को प्रेम जाल में फंसाया, फिर जो हुआ...
jantaserishta.com
20 Sept 2026 4:45 PM IST

x
अरेस्ट हुआ.
अहमदाबाद: गुजरात के गांधीनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला कॉन्स्टेबल ने प्यार में धोखा मिलने के बाद सुसाइड कर लिया. गांधीनगर के सेक्टर-3D इलाके में किराए के मकान में रहने वाली और अहमदाबाद के शाहीबाग पुलिस हेडक्वार्टर की 28 वर्षीय कॉन्स्टेबल जाह्नवी का शव 15 सितंबर को फंदे से लटका हुआ और खराब हालत में मिला था. पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेमी के धोखे और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला कॉन्स्टेबल ने यह कदम उठाया.
पुलिस ने बताया कि मृतक की बहन ने शिकायत दी थी कि जाह्नवी पिछले 4 साल से प्रकाश के साथ रिलेशन में थी. यहां तक की उसने अपने पति से डिवोर्स भी ले लिया था. प्रकाश चौहान की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के कारण जाह्नवी ने आत्महत्या की थी. प्रकाश जाह्नवी को इस हद तक परेशान करता था कि उसने जाह्नवी के घर में ऑडियो सुविधा वाला वेबकैम लगा रखा था. इसका एक्सेस प्रकाश के पास था और वह अपने मोबाइल पर जाह्नवी की हरकतों पर लाइव नज़र रखता था. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है.
जांच में सामने आया है कि प्रकाश ने अपने मोबाइल से सारा डेटा डिलीट कर दिया था. इसलिए वेबकैम और प्रकाश-जाह्नवी के मोबाइल को FSL भेजा गया है. इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर मगोड़ी निवासी और दो बच्चों के पिता प्रकाश चौहान को गिरफ्तार किया है.
14 सितंबर की देर रात महिला कॉन्स्टेबल के कमरे से तेज दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो जाह्नवी का शव सड़-गली हालत में मिला, जिससे पता चला कि उसने डेढ़-दो दिन पहले ही यह आत्मघाती कदम उठा लिया था. पुलिस ने FSL की मदद से बारीकी से जांच शुरू की. आत्महत्या से 48 घंटे पहले उसने अपनी एक फोटो के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था- 'I WISH I was the monster you think I am' (काश मैं वैसी ही विलेन होती जैसा तुम मुझे समझते हो).
जाह्नवी मूल रूप से अहमदाबाद की रहने वाली थी. बचपन में ही पिता की मौत और मां के दूसरी शादी कर लेने के कारण, उनका और उनके भाई-बहनों का पालन-पोषण दादा-दादी के घर हुआ था. बड़ी होने पर लव मैरिज करने के बाद पति की मौत हो गई, जिसके बाद सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनकी शादी अपने जेठ अमित से हुई. ससुराल में रहते हुए ही जाह्नवी ने कड़ी मेहनत की और पुलिस विभाग में नौकरी हासिल की. हालांकि, इस शादीशुदा जीवन में भी अनबन होने के कारण वह अलग रहने लगी थी.
बाइक स्टंट और इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने की शौकीन जाह्नवी 4 साल पहले अरावली में एक बाइक स्टंट इवेंट में गई थी. वहां उनकी मुलाकात मगोड़ी निवासी और मूलेटी प्रकाश चौहान से हुई. प्रकाश शादीशुदा और दो बच्चों का पिता होने के बावजूद जाह्नवी को शादी का वादा करके अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था. प्रकाश के उकसाने पर जाह्नवी ने अपने पति से कानूनी रूप से तलाक ले लिया था. पति से अलग होने के बाद प्रकाश के व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया.
वह जाह्नवी पर शक करने लगा और उसे असहनीय प्रताड़ना देने लगा. जाह्नवी की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए उसने सेक्टर-3 स्थित घर में ऑडियो सुविधा वाला वेब कैमरा लगवाया था, जिसका लाइव एक्सेस प्रकाश के मोबाइल पर था. सोशल मीडिया पर 25 हज़ार से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स वाली जाह्नवी ने तलाक़ के बाद जब 13 सितंबर को प्रकाश से शादी की बात की, तो उसने साफ़ इनकार कर दिया. इसके बाद प्रकाश ने जाह्नवी को सोशल मीडिया और मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया. जिस प्रेमी के भरोसे उसने अपना बसा-बसाया घर तोड़ा था, उसी प्रेमी के पीछे हट जाने से जाह्नवी बुरी तरह टूट गई थी.
Tagsगुजरातगांधीनगरमहिला कॉन्स्टेबलमहिला कॉन्स्टेबल सुसाइडGujaratGandhinagarfemale constablefemale constable suicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





