भारत

कलयुगी पिता! अपने ही बेटे का किया अपहरण, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
19 Sept 2025 1:17 PM IST
कलयुगी पिता! अपने ही बेटे का किया अपहरण, फिर जो हुआ...
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें स्टोरी.
अमृतसर: अमृतसर के अजनाला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक पिता पर अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए अपने ही बच्चे का अपहरण कर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगा है. पीड़िता ज्योति का कहना है कि उसके पति ने चार महीने पहले उसके छोटे बच्चे को घर से अगवा कर लिया था और अब वह उसे न सिर्फ पीट रहा है बल्कि नशा देकर उसका वीडियो बनाकर उसे भेज रहा है.
ज्योति ने आरोप लगाया कि उसका पति बच्चे को छोड़ने के लिए उससे 4 लाख रुपये की फिरौती की मांग कर रहा है. वह धमकी देता है कि यदि पैसे नहीं दिए तो वह बच्चे को मारकर किसी रिश्तेदार या उसके दरवाजे के सामने फेंक देगा. पीड़िता और उसके पिता का कहना है कि उन्होंने चार महीने पहले ही पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.
पीड़िता के परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चा अमृतधारी (अमृतधारी वह सिख होता है जिसने अमृत संचार या खालसा दीक्षा ग्रहण की होती है) था, लेकिन आरोपी पिता ने उसके बाल काट दिए जिससे उनका आक्रोश और बढ़ गया है. पीड़िता ने गुहार लगाई है कि उसके बच्चे को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाया जाए.
इस बीच, पुलिस का कहना है कि उन्हें पीड़िता ज्योति ने आवेदन दिया है और वो मामले में कार्रवाई कर रहे हैं. जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी जिस मोबाइल नंबर से कॉल कर रहा था, वह अब बंद हो गया है जिससे लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो रहा है. पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. एक ओर मां और दादा अपने बच्चे की सलामती के लिए दर-दर भटक रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आरोपी पिता की क्रूरता और नशे में डूबे वीडियो ने सभी को स्तब्ध कर दिया है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और बच्चे की जान सुरक्षित रहे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story