भारत

पिता ने चार बच्चों के संग खाया जहरीला पदार्थ, तीन की मौत

jantaserishta.com
12 March 2025 9:57 AM IST
पिता ने चार बच्चों के संग खाया जहरीला पदार्थ, तीन की मौत
x
कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है.
आरा: बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि, जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि घटना बेलवानिया गांव की है, जहां अरविंद कुमार ने अपने चार बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।
जानकारी के मुताबिक, घर के अन्य सदस्य एक शादी समारोह में गए थे, तभी अरविंद ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, अरविंद और उनके चारों बच्चों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी दो बेटियों नंदनी कुमारी (12) और डॉली कुमारी (5) और बेटा टोनी (6) की मौत हो गई। अरविंद और एक अन्य बच्चे का इलाज अभी जारी है।
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अरविंद की पत्नी की पिछले साल मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से वह उदास और गुमसुम रहता था। आशंका है कि तनाव के चलते उसने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी खाकर आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना से गांव में मातम छा गया है और लोग सदमे में हैं। बिहिया थाने के दारोगा भगत यादव ने बताया कि जहर खाने से तीन बच्चों की मौत हुई है, लेकिन इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों से बातचीत के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story