भारत
बाप-बेटे ने मिलकर किया कत्ल, अपने ही परिवार के सदस्य को बनाया निशाना
jantaserishta.com
14 Dec 2025 10:56 AM IST

x
मिला था आधा जला हुआ शव.
देवघर: झारखंड के देवघर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता और बेटे ने मिलकर अपने ही परिवार के सदस्य की हत्या कर दी. पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतक के पिता और सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है. मामला 6 दिसंबर का है, जब देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर जोरिया से एक युवक का आधा जला हुआ शव बरामद किया गया था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पहचान नितेश नंदी के रूप में हुई थी. शव की हालत देख पुलिस को शुरू से ही हत्या की आशंका थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए देवघर के एसपी सौरभ ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया था, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके.
देवघर सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने मृतक के पिता दिलीप नंदी (60 वर्ष) और भाई गौतम नंदी (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
पुलिस के अनुसार, नितेश नंदी शराब का आदी था और अक्सर पैसों को लेकर परिवार के सदस्यों से झगड़ा करता था. घटना वाले दिन भी नितेश का अपने पिता और भाई से विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. गुस्से में आकर पिता और भाई ने मिलकर नितेश के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की साजिश रची. दोनों ने नितेश के शव को एक ऑटो रिक्शा में रखा और उसे शंकरपुर जोरिया ले गए. वहां शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, ताकि पहचान और हत्या के सबूत नष्ट किए जा सके.
हालांकि, पुलिस की सतर्कता और गहन जांच के चलते आरोपियों की यह साजिश ज्यादा देर तक सफल नहीं हो सकी. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए ऑटो रिक्शा को भी जब्त कर लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





