भारत

तेज रफ्तार के कारण एक भीषण सड़क दुर्घटना

Admin4
5 March 2024 12:41 PM GMT
तेज रफ्तार के कारण एक भीषण सड़क दुर्घटना
x
बाघमारा। बाघमारा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार के कारण एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। बाघमारा के बरोरा थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई है।
जानकारी के अनुसार हरिणा-गोमो मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार कार रोड के किनारे जंगल में एक पेड़ से जा टकरायी। इस घटना में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से चकनाचूर हो गई है जिसके बाद आगे की बोनट टूटकर अलग हो गई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना होने के बाद कार चालक फरार बताया जा रहा है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने कार को जेसीबी की सहायता से जंगल के अंदर से बाहर निकाला। पुलिस ने फिलहाल कार को जब्त कर थाने ले आई है और आगे की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार कार बहुत ही तेज रफ्तार में थी जिसके बाद कार चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार जंगल के किनारे पेड़ से जा टकरायी। हालांकि जब लोग कार के पास आए तबतक कार चालक कार से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह कार क्षेत्र के एक बड़े कांग्रेसी नेता का बताया जा रहा है।
Next Story