भारत

सुसाइड: रक्षाबंधन के दिन उजड़ गया परिवार, 3 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

jantaserishta.com
28 Aug 2026 6:00 PM IST
सुसाइड: रक्षाबंधन के दिन उजड़ गया परिवार, 3 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत
x
जानें पूरा मामला.
दमोह: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया तो उसके माता-पिता ने भी रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. रक्षाबंधन के दिन एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और सन्नाटा पसर गया है.
दरअसल, रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए परिवार का छोटा भाई अपनी बहन को लेने दूसरे जिले गया हुआ था. इसी दौरान घर पर यह भयानक घटना घटित हो गई. बताया जा रहा है कि करैया गांव के पास मुकेश अहिरवार नामक युवक ने अचानक ट्रेन के आगे आकर जान दे दी. बेटे की मौत की खबर मिलते ही उसके माता-पिता भारत अहिरवार और उमा अहिरवार गहरे सदमे में आ गए.
बेटे की मौत के कुछ ही समय बाद दमोह कोतवाली थाना इलाके के धरमपुरा फाटक के पास उमा अहिरवार और भारत अहिरवार भी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. घटना का कारण अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती तौर पर इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी.
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और GRP की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की गहनता से पड़ताल की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story