खूनी हाथ से लिखवाई झूठी रिपोर्ट, पत्नी का पति ने ही किया था मर्डर

यूपी। लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बुधवार देर रात लव अफेयर के शक में पति ने गला दबाकर पत्नी को मार डाला। इसके बाद इसके बाद ई-रिक्शा पर शव लादा और इंदिरा नहर किनारे झाड़ियों में फेंककर घर आकर सो गया। यहां तक कि अगले दिन गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने थाने भी पहुंच गया। हालांकि पूछताछ में पुलिस को शक हो गया। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारी बात उगल दी। अब पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
ये घटना चिनहट कस्बा इलाके का है। मूल रूप से बाराबंकी के रुदौली शफीनगर का रहने वाला अल्ताफ उर्फ कल्लू अपनी 30 साल की पत्नी यास्मीन और दो बच्चों के साथ कस्बे के रामलीला मैदान के पास रहता था।
वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार रात प्रेम प्रसंग के शक में उसका पत्नी से विवाद हुआ। इस बीच गला घोटकर उसने यास्मीन की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरा और फिर ई-रिक्शे पर लादकर बीबीडी इलाके में इंदिरा नहर के पास पहुंचा। वहां झाड़ियों में फेंककर वापस घर आ गया। वारदात के बाद गुरुवार को वह चिनहट थाने पहुंचा पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो सवाल-जवाब में फंस गया।
पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारी जानकारी दी। हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मौके से शव बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी को से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यास्मीन के घरवालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





