भारत

ऑटो को मारी डंपर ने टक्कर, 6 लोगों की मौत, कई लोग घायल

jantaserishta.com
15 May 2025 12:15 PM IST
ऑटो को मारी डंपर ने टक्कर, 6 लोगों की मौत, कई लोग घायल
x
दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां यात्रियों से भरी ऑटो और डंपर की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, कई लोग घायल भी हुए हैं।
मामला हरदोई के थाना कासिमपुर क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कासिमपुर क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा यात्रियों को लेकर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे एक डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसके साथ ही पुलिस ने सड़क हादसे का शिकार हुए ऑटो को रास्ते से हटाया और सड़क पर लगे जाम को भी खुलवाया। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर रही है।
इससे पहले, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पांच यात्रियों की बस में जलकर मौत हो गई। डबल डेकर बस पटना से दिल्ली आ रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
मामला मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के किसान पथ का है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पटना से दिल्ली जा रही थी, तभी लखनऊ के किसान पथ पर पहुंचते ही बस में अचानक आग लग गई। बस में कई यात्री सवार थे और धुआं भरने के बाद अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इसमें पांच यात्रियों की जान चली गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null