भारत
सड़क पर 'मौत' का डंपर, एक के बाद एक गाड़ियों को रौंदा, नई बात पता चली
jantaserishta.com
4 Nov 2025 9:00 AM IST

x
देखें वीडियो.
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में सोमवार को नशे में धुत एक डंपर चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद 50 लोगों को रौंद दिया था. इस हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत की पुष्टी हो चुकी है. इस बीच हादसे को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ और हादसे का नया सीसीटीवी भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी डंपर चालक की एक कार चालक से कहासुनी हुई थी.
मामूली टच पर शुरू हुई बहस ने कुछ ही मिनटों बाद कई परिवारों के चिराग बुझा दिए. फुटेज में साफ दिख रहा है कि डंपर चालक गुस्से में कार पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश कर रहा था लेकिन गनीमत रही कि कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी कार साइड में लगा ली. वरना तबाही पहले ही शुरू हो जाती.
चौमू एसीपी उषा यादव ने बताया कि हादसे से थोड़ी देर पहले आरोपी डंपर चालक की एक कार चालक से भी बहस हुई थी. हल्की गाड़ी टच होने के बात दोनों में कहासुनी हुई. इस दौरान कार चालक अपनी गाड़ी से उतरा और डंपर चालक को लताड़ा. इससे गुस्साए डंपर चालक ने फिर से उसकी कार को धीरे-धीरे टक्कर मारते हुए धमाकने लगा. लेकिन कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को साइड में लगा लिया. जिसके बाद डंपर चालक भाग गया.
यह घटना दुर्घटनास्थल वाले हाइवे पर नहीं बल्कि उससे पहले मोड़ पर दूसरी सड़क पर हुई थी. उन्होंने यह भी कहा कि डंपर का ब्रैक फेल नहीं हुआ था. बल्कि इस कहासुनी के बाद इतना भयानक हादसा हुआ. घटना सोमवार दोपहर करीब 12. 55 की है और इसके कुछ ही मिनटों बाद डंपर कहर बनकर टुटा.
लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर-14 से हाईवे पर चढ़ने के दौरान उसने गाड़ियों को टक्कर मार दी. इसके बाद लोगों ने डंपर ड्राइवर कल्याण मीणा को मौके से पकड़ कर धुनाई कर दी. इस दौरान चालक नशे में था, जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.
जयपुर में डंपर ने 10 गाड़ियों को रौंदा, 7 की मौत: हरमाड़ा में भीषण हादसा..!! pic.twitter.com/Dme7YBee9X
— MANOJ SHARMA/ मनोज शर्मा (@manojpehul) November 3, 2025
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





