भारत

दो फ्लोर के बीच लिफ्ट रुकी, आधे घंटे तक फंसे रहे एक दर्जन विद्यार्थी, देखें वीडियो

jantaserishta.com
14 Jan 2023 10:47 AM IST
दो फ्लोर के बीच लिफ्ट रुकी, आधे घंटे तक फंसे रहे एक दर्जन विद्यार्थी, देखें वीडियो
x
उचित मेंटेनेंस न होने से लिफ्ट के खराब होने और उसमें लोगों के फंसने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| उचित मेंटेनेंस न होने से लिफ्ट के खराब होने और उसमें लोगों के फंसने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना इलाके में स्थित कमर्शियल बेल्ट में एस एल टावर में का है। जहां एक दर्जन से ज्यादा विद्यार्थी लिफ्ट में फंस गए। लिफ्ट दो मंजिलों के बीच रुक गयी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गयी और मेंटेनेंस डिपॉर्टमेंट के लोगों को बुलाकर लिफ्ट के दरवाजे को खुलवाया। इसके बाद एक-एक कर सभी विद्यार्थियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान आधे घंटे तक विद्यार्थी लिफ्ट में फंसे रहे। कमर्शियल बेल्ट में स्थित एस एल टावर के इमारत में एक दर्जन से ज्यादा विद्यार्थी लिफ्ट से नीचे आ रहे थे, अचानक लिफ्ट दो फ्लोर के बीच रुक गई, जिससे वे लिफ्ट में फंस गये। इस बीच लिफ्ट खराब होने सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस बिल्डिंग में एक कोचिंग चलती है। छुट्टी होते ही ज्यादा विद्यार्थी लिफ्ट पर सवार हो गये। इससे लिफ्ट रुक गई और वे लिफ्ट में फंस गए। लगभग आधा घंटे तक लि़फ्ट रुकी रही। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिर मेंटेनेंस डिपॉर्टमेंट के इलेक्ट्रीशियन ने आकर लिफ्ट का दरवाजा को खोल कर सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया।
ग्रेटर नोएडा में लगभग 6 महीने के दौरान 6 से अधिक जगहों लिफ्ट के खराब होने व लिफ्ट में लोगों के फंसने की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि नियमित रूप से लिफ्ट की मेंटेनेंस नहीं होने से इस प्रकार की घटनाएं हो रही है। लोगों ने मांग की है कि समय-समय पर लिफ्ट की मेंटेनेंस कराई जाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story